झारखंड का सबसे लंबा पुल पर्यटकों को कर रहा आकर्षित, इसकी खूबसूरती देख आप हो जायेंगे मोहित

Updated:
विज्ञापन

Kumrabad Bridge

Kumrabad Bridge : झारखंड का सबसे लंबा और बेहद खूबसूरत पुल इन दिनों पर्यटकों को अपनी और आकर्षित कर रहा है. यह पुल दुमका जिले के मयूराक्षी नदी पर बना है. यह पुल बीते कुछ सालों में सैलानियों को काफी आकर्षित कर रहा है. पर्यटक इस खूबसूरत पुल पर सेल्फी लेना और विडियो बनाना काफी पसंद करते हैं.

विज्ञापन

Kumrabad Bridge : झारखंड का सबसे लंबा और बेहद खूबसूरत पुल इन दिनों पर्यटकों को अपनी और आकर्षित कर रहा है. राज्य का सबसे लंबा पुल दुमका जिले के मयूराक्षी नदी पर बना है. इस पुल की लंबाई 2340 मीटर है. 198.11 करोड़ की लागत से यह पुल मार्च 2023 में बनकर तैयार हुआ था. इस पुल का निर्माण कार्य वर्ष 2018 में शुरू हुआ था. तकरीबन 5 सालों में राज्य का सबसे लंबा पुल बनकर तैयार हुआ. इसे कुमराबाड़ पुल के नाम से जाना जाता है.

आपके शहर में

विज्ञापन
कुमराबाड़ पुल

सेल्फी पॉइंट बना कुमराबाड़ पुल

शहर से सटे दुमका एयरपोर्ट-चकलता पथ पर मुड़ाबहाल से आगे कुमड़ाबाद में इस पुल का एक छोर है. जबकि दूसरा छोर मसलिया के मकरमपुर में है. यह पुल दुमका सदर प्रखंड के कुमड़ाबाद को मसलिया के मकरमपुर को जोड़ते हुए सिंगरी-हरको पथ से कनेक्ट करती है. यह पुल बीते कुछ सालों में सैलानियों को काफी आकर्षित कर रहा है. पर्यटक इस खूबसूरत पुल पर सेल्फी लेना और विडियो बनाना काफी पसंद करते हैं.

कुमराबाड़ पुल

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

शहर के लोगों को मिली बड़ी राहत

इस पुल के निर्माण से शहर के लोगों को काफी राहत पहुंची. दुमका शहर आने के लिए मसलिया प्रखंड के कोलारकोंदा पंचायत के मकरमपुर समेत दर्जनों गांव के ग्रामीणों को काफी घुमकर दुमका आना पड़ता था. लेकिन पुल बनने से लोग सीधे मकरमपुर से कुमड़ाबाद होते हुए दुमका पहुंच पा रहे हैं. अब यह दूरी मात्र 15 किलोमीटर की हो गयी है. इसके अलावा व्यापार-रोजी-रोजगार के लिए भी लोगों को बड़ी सहूलियत हुई.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Weather: आज होगी झमाझम बारिश, तेज आंधी-तूफान के साथ गिरेंगे ओले

Maiya Samma Yojana: शुरू हुई कार्रवाई, महिलाओं को दो दिनों के भीतर पैसे लौटाने का नोटिस जारी

MGM अस्पताल हादसा: इरफान अंसारी ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों और घायलों के परिजनों को मिलेगी इतनी रकम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola