ट्रेन की चपेट में आने से जरपुरा के युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

दुमका-जसीडीह रेलवे लाइन पर जामा रेलवे स्टेशन के पास हुई घटना

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जामा दुमका-जसीडीह रेलवे लाइन पर जामा रेलवे स्टेशन के पास रविवार शाम को ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही जामा पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. शव की शिनाख्त जामा थाना क्षेत्र के जरपुरा गांव के जयराम महतो के पुत्र हेमसागर कुमार के रूप में हुई है. वह किसी कार्य को लेकर करीब 5 बजे घर से दुमका के लिए निकला हुआ था. रविवार शाम को दुमका लौटने के क्रम में ट्रेन के रुकने से पहले अनियंत्रित होकर पोल संख्या 58/15-58/16 के बीच गिर गया, जिससे गंभीर रूप से जख्मी हेमसागर की मौत हो गयी. परिजनों ने सुबह शव की पहचान की. परिजनों का रोते रोते बुरा हाल हो गया है.एएसआइ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola