लकड़बग्घे ने 14 भेड़ों को मार डाला, 39 हजार की क्षति

Updated at : 02 May 2024 11:46 PM (IST)
विज्ञापन
लकड़बग्घे ने 14 भेड़ों को मार डाला, 39 हजार की क्षति

प्रखंड क्षेत्र के कोलाबगान गांव के पास पहाड़ की तलहटी में हुई घटना

विज्ञापन

मसलिया. प्रखंड क्षेत्र के कोलाबगान गांव के पास पहाड़ की तलहटी में चर रहे भेड़ों पर लकड़बग्घे ने हमला कर दिया, जिसने 14 भेड़ों को अपना शिकार बनाया है. चरवाहों द्वारा भेड़ व बकरियों को पहाड़ में चराया जा रहा था. अचानक भेड़ों पर लकड़बाघा का हमला देख बकरियां गांव की ओर तेज गति से भाग निकली. चरवाहे भी वहां से दौड़कर भाग निकले. चरवाहे गांव पहुंचकर इसकी पूरी जानकारी ग्रामीणों को दी. पहाड़ गांव से आधा किमी दूर पर स्थित है. ग्रामीण एकजुट होकर पहाड़ की तरफ गये, तो देखा लकड़बग्घे ने कई भेड़ों को शिकार बनाया है. एक-दो भेड़ को पूरी तरह खा चुका था. ग्रामीणों ने अधखाई कई भेड़ों को वहां से उठाकर गांव लाया. 14 की संख्या में भेड़ों को लकड़बग्घे ने अपना शिकार से पशुपालक आतंकित है. इस क्षेत्र में अचानक खूंखार जानवर के हमले से कई भेड़ों को मार देने से पशुपालक दहशत में हैं. गांव के विनोद टुडू के सात भेड़, गोसाई हेंब्रम के एक भेड़, ओबिल हेंब्रम के छह भेड़ को लकड़बग्घे ने मार दिया है. पशुपालकों को करीब 39 हजार की क्षति हुई है. इस अवसर पर मुखिया उकील मुर्मू गांव पहुंचे और पशुपालकों को वन विभाग से उचित मुआवजा दिलवाने के आश्वासन दिया. इधर, वन विभाग के क्षेत्र के प्रभारी वन पाल अमिष कुमार साह से पूछे जाने और बताया कि इलाके में इस तरह की घटना पहली बार हुई है, विभागीय कार्रवाई के लिए विचार किया जा रहा है. फ़ोटो/लकड़बग्घे के हमले से मारे गए भेड़ व मौजूद पशुपालक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola