गिट्टी लदा हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलटा

Updated:
विज्ञापन

दुर्घटना की सूचना मिलने पर गोपीकांदर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर हाइवा को जब्त कर लिया है.

विज्ञापन

गोपीकांदर. थाना क्षेत्र के गुम्मामोड़ फुटबॉल मैदान के समीप गिट्टी लदा हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. दुर्घटना में चालक और खलासी को आंशिक चोट आई है. दुर्घटना की सूचना मिलने पर गोपीकांदर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर हाइवा को जब्त कर लिया है. दुर्घटना के संबंध में चालक इसारुल शेख ने बताया कि वह हाइवा डब्ल्यूबी 59 सी 5469 में गिट्टी लोड कर अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र जा रहा था. महेशपुर-गुम्मामोड़ मार्ग के फुटबॉल मैदान के पास सड़क किनारे भरे हुए मिट्टी में गाड़ी चल गयी और पलट गयी. राहगीरों के मदद से चालक और खलासी को वाहन से बाहर निकाला. चालक ने बताया कि सुबह से हो रही झमाझम बारिश के कारण सड़क किनारे मिट्टी पूरी तरह गीली हो गयी थी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola