एस्बेस्टस की छत गिरने से बाल-बाल बचे लोग
बाउरी पाड़ा शास्त्री नगर मोहल्ले में सोमवार रात तेज आंधी के
दुमका नगर. शहर के बाउरी पाड़ा शास्त्री नगर मोहल्ले में सोमवार रात तेज आंधी के साथ बारिश होने से एस्बेस्टस की छत ढह गयी. इस दौरान कमरे में सोये नवजात समेत चार लोग बाल-बाल बच गये. गृहस्वामी अभिषेक कुमार झा ने बताया कि अन्य दिनों की तरह हुए नवजात शिशु व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कमरे में सोये थे. रात के करीब साढ़े ग्यारह बजे अचानक तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गयी, जिससे मकान की छत टूट कर कमरे में गिर गयी. हादसे में नवजात समेत चार लोग बाल-बाल बच गये. वहीं, पीड़ित के सिर से छत हट गया है. वर्तमान समय में रिश्तेदार के घर में ठहरे हुए हैं. पीड़ित ने जिला प्रसाशन से मदद की गुहार लगायी है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए