बाइक सवार उचक्कों ने नर्स के गले से सोने की चेन छीनने का किया प्रयास

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में बाइक सवार दो उचक्के आये और बाइक की रफ्तार धीमी कर दी.

विज्ञापन

दुमका नगर. बाइक सवार उचक्कों ने रविवार की दोपहर पुराना सदर अस्पताल परिसर में ड्यूटी में जा रही नर्स के गले से सोने की चेन छीनने का प्रयास किया. सिस्टर रीना सिंह की सूझ बूझ और साहस के आगे उचक्कों के मनसूबे पर पानी फिर गया. रीना सिंह ने बताया वह अन्य दिनों की तरह पुराना सदर अस्पताल परिसर होते हुए पीजेएमसीएच जा रही थी. अस्पताल परिसर में बाइक सवार दो उचक्के आये और बाइक की रफ्तार धीमी कर दी. जब तक वह कुछ समझ पाती तब तक एक युवक ने सिस्टर के गले में पहने चेन को छीनने का प्रयास किया. सिस्टर अपने हाथों से चेन की रक्षा करते हुए उचक्के का हाथ पकड़ लिया और शोर मचाने लगी. स्थिति को देखते हुए दोनों उचक्के बाइक लेकर फरार हो गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola