दिनदहाड़े बाइक सवार उचक्कों में महिला के गले से छीनी सोने की चेन, गिरकर महिला जख्मी

Updated:
विज्ञापन

स्टेशन रोड की ओर से पल्सर बाइक सवार दो उचक्के पहुंचे और महिला के गले में झटका मारकर

विज्ञापन

दुमका नगर. टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत रसिकपुर चौक के पास बुधवार को बाइक सवार उचक्कों ने महिला के गले से सोने की चेन छीन ली. जिससे बाइक से गिरकर महिला जख्मी हो गयी. जानकारी के मुताबिक रसिकपुर निवासी अजय कुमार अपनी मां के साथ बाइक से रसिकपुर चौक निजी काम से आये थे. काम समाप्त कर वह बाइक में बैठकर घर की ओर जा रही थी. उस दौरान स्टेशन रोड की ओर से पल्सर बाइक सवार दो उचक्के पहुंचे और महिला के गले में झटका मारकर चेन छीन ली और फरार हो गये. जोरदार झटके से महिला बाइक से गिरकर जख्मी हो गयी. जबतक उनलोगों को कुछ समझ में आता तब तक बाइक उचक्के घटनास्थल से फरार हो गये. बाइक सवार उचक्कों में चालक ने हेलमेट पहन रखी थी. पीछे बैठे युवक ने घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित महिला से घटना की जानकारी ली. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर उचक्कों की पहचान करने में जुट गयी है. समाचार लिखे जाने तक पीड़ित के द्वारा नगर थाना में आवेदन नहीं गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola