सालतोला मोड़ के समीप बाइक दुर्घटना में युवक की मौत
सूचना मिलने पर पुलिस घायल को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया
रानीश्वर. थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बरमसिया पथ पर सिदो कान्हू चौक सालतोला मोड़ के पास मंगलवार की देर शाम बाइक दुर्घटना में बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार युवक चुंडा हांसदा (19) बाइक से आसनबनी से अपना घर तालडंगाल पंचायत के लैया लौट रहा था. इसी क्रम में बाइक से संतुलन खो देने से सड़क किनारे लोहे के साइन बोर्ड से टकरा गया, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलने पर पुलिस घायल को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया. जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. डाॅ आजाद शेखर पंडित ने बताया कि युवक को सीएचसी पहुंचाने के पहले ही मौत हो गयी थी. जानकारी के अनुसार मृतक मां बाप का एकमात्र बेटा था. वह एक दिन पहले कश्मीर से काम कर लौटा था. बताया जा रहा है कि वह आसनबनी चप्पल खरीदने गया था. आसनबनी से लौटते वक्त दुर्घटना घटी. आसनबनी से लाटुलिया होकर लैया जाने का रास्ता है. पर वह सालतोला मोड़ होकर लौट रहा था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए