बड़ातरणी गांव में मिले ब्रेन मलेरिया के दो मरीज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शुक्रवार को मेडिकल टीम बड़ा तरणी गांव पहुंची और आसपास के लोगों की खून जांच की तो और एक का ब्रेन मलेरिया का मरीज पाया

विज्ञापन

रानीश्वर. प्रखंड की बृंदावनी पंचायत के बड़ा तरणी गांव में ब्रेन मलेरिया का दो मरीज मिले हैं. सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद दोनों का बेहतर इलाज के लिए सिउड़ी रेफर कर दिया गया है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नदियानंद मंडल ने बताया कि बड़ा तरणी गांव से एक मरीज सीएचसी आया था. उसका खून जांच करने पर ब्रेन मलेरिया पाया गया. शुक्रवार को मेडिकल टीम बड़ा तरणी गांव पहुंची और आसपास के लोगों की खून जांच की तो और एक का ब्रेन मलेरिया का मरीज पाया गया. एंबुलेंस से दोनों को सिउड़ी रेफर कर दिया गया है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मंडल ने बताया कि रविवार को सीएचसी से मेडिकल टीम बड़ा तरणी गांव भेजा जायेगा. वहां कैंप लगाकर सभी की स्वास्थ्य जांच व खून जांच की जायेगी. शनिवार को भी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नदियानंद मंडल के नेतृत्व में मेडिकल टीम बड़ा तरणी गांव पहुंची थी. टीम में डा आजाद शेखर पंडित, एमपीडब्ल्यू व अन्य शामिल थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola