ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन

दुमका-भागलपुर मार्ग रामगढ़ थाना क्षेत्र के टुनटुन हाल लाइन होटल के पास की घटना

विज्ञापन

नोनीहाट. दुमका-भागलपुर मार्ग रामगढ़ थाना क्षेत्र के टुनटुन हाल लाइन होटल के पास मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गया. ट्रक से टक्कर के बाद मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल व्यक्ति नोनीहाट से बाजार कर अपने घर रेड़ा जा रहा था. इस दिशा से आ रहा ट्रक टुनटुन लाइन होटल के पास पीछे से ठोकर मारी दी, जिससे मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति रोड पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया. रामगढ़ थाना पुलिस को जैसे ही जानकारी मिली रामगढ़ थाना पुलिस घटनास्थल में पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए फूलो जाना मेडिकल कॉलेज दुमका ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रही है. घायल व्यक्ति की पहचान रेड़ा निवासी राम रुज लायक (उम्र 55 वर्ष) बतायी जा रही है. ग्रामीण ने ट्रक को पकड़कर रामगढ़ थाना पुलिस को जिम्मा कर दिया है. वहीं, पुलिस ट्रक को रामगढ़ थाना परिसर ले गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola