संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव बरामद, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

रविवार की शाम अपने किसी दोस्त के साथ घर से निकला था
दुमका नगर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झिकटी गांव में संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत हो गयी. मृतक मनोज पुजहर(25) झिकटी गांव का रहनेवाला था. वह एक बच्चे का पिता था. परिजनों ने बताया कि वह रविवार की शाम अपने किसी दोस्त के साथ घर से निकला था. देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी खोजबीन करने लगे. दूसरे दिन झिकटी गांव के बहियार से मनोज मृत हालत में पाया गया. परिजन शव को लेकर घर चले गये. मनोज के शरीर पर चोट का निशान देखकर परिजनों ने उसके साथ मारपीट होने की आशंका जतायी. परिजनों की आशंका है कि मनोज के साथ मारपीट हुई थी. जिससे उसकी मौत हुई है. ग्रामीणों की सूचना पर सोमवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया. मृतक की पत्नी के बयान पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया में जुट गयी है. पुलिस घटना से जुड़े हर एक बिंदुओं पर छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




