गोपीकांदर में पानी भरे खेत से बुजुर्ग का शव बरामद

Updated:
विज्ञापन

परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराने की अपील की

विज्ञापन

गोपीकांदर . गोपीकांदर पुलिस ने दुर्गापुर फुटबॉल मैदान के समीप पानी भरे खेत से एक बुजुर्ग का शव बरामद किया है. शव पीठ के बल में लेटा हुआ पाया गया. शव की पहचान अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के मरिया डंगाल के 65 वर्षीय राजेन्द्र किस्कू के रूप में की गयी है. हालांकि शव का पोस्टमार्टम परिजनों ने नहीं करने दिया. मृतक के पुत्री बीटी किस्कू ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि उसके पिता वर्तमान में रांगा गांव में रहते है. वे लोग तीन बहनें है. भाई नहीं होने के कारण पिता तीनों पुत्री के पास ही रहा करते थे. वे शराब का सेवन ज्यादा करते थे. उन्हें मिर्गी की बीमारी भी थी. बुधवार से ही पिता की खोजबीन की जा रही थी. उन्होंने बताया कि शराब पीने और मिर्गी होने से पिता की मौत हो गयी है. बगैर पोस्टमार्टम के ही शव का अंतिम संस्कार किया गया. थाना प्रभारी रंजीत मंडल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम परिजनों द्वारा नहीं कराया गया. बीटी किस्कू ने लिखित आवेदन देकर पोस्टमार्टम नहीं करने की अपील की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola