ग्रुप लोन में पौने चार लाख की धोखाधड़ी करने की शिकायत
रसिकपुर कुरूवा की महिलाओं ने संयुक्त रूप से
दुमका. शहर के रसिकपुर कुरूवा की महिलाओं ने संयुक्त रूप से मंगलवार को नगर थाना में एक आवेदन देकर कुमारपाड़ा निवासी पूजा देवी पर धोखाधड़ी करने की शिकायत की है. महिलाओं ने कहा कि उनलोगों के नाम पर पूजा देवी ने कई हजार रुपये ग्रुप लोन उठा लिया है. उस लोन का भुगतान भी नहीं कर रही है, जिस कारण ग्रुप लोन देने वाले कर्मी उनके घर में आकर रोज परेशान करते हैं. महिलाओं ने नगर थाना प्रभारी से इस समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई है. शिकायत करने में सोनी देवी, मुन्नी देवी, सोभा देवी, सोभा कुमारी, नीतू कुमारी, पुतूल देवी, किरो देवी, लक्ष्मी देवी आदि महिलाएं मौजूद थीं.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए