ePaper

रन फॉर ड्रग फ्री झारखंड की थीम पर युवाओं ने लगायी दौड़

Updated at : 26 Jun 2024 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
रन फॉर ड्रग फ्री झारखंड की थीम पर युवाओं ने लगायी दौड़

डीसी चौक से दुमका पार्क तक नशा मुक्ति अभियान को लेकर रन फॉर ड्रग्स फ्री झारखंड मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया

विज्ञापन

दुमका. मादक पदार्थों के विरुद्ध व्यापक जागरुकता लाने के उद्देश्य से डीसी चौक से रन फॉर ड्रग्स फ्री झारखंड मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे के निर्देशानुसार जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध व्यापक जागरुकता अभियान को लेकर कई कार्यक्रमों का आयोजन कर आमजनों को जागरूक किया जा रहा है. इस क्रम में आज डीसी चौक से दुमका पार्क तक नशा मुक्ति अभियान को लेकर रन फॉर ड्रग्स फ्री झारखंड मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस मैराथन दौड़ में बड़ी संख्या में छात्र, खिलाड़ी व आमजन शामिल हुए. कार्यक्रम में संकल्प लिया गया कि मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध लोगों को जागरूक करने में अपना योगदान देंगे. इस दौरान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कंडुलना ने कहा कि मादक पदार्थ के सेवन से स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है. किसी भी तरह के मादक पदार्थ का सेवन नहीं करें. मौके पर सहायक निदेशक समाज कल्याण प्रीति रानी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अंजु कुमारी, जिला खेल पदाधिकारी तूफ़ान पोद्दार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola