सरैयाहाट में वज्रपात से युवक की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

बारिश शुरू होने की वजह से मृतक अपने खेत देखने गया था.

विज्ञापन

सरैयाहाट. थाना क्षेत्र के माथाकेशो गांव में शनिवार की देर शाम वज्रपात से युवक की मौके पर मौत हो गयी. मृतक की पहचान गांव के मंडल टोला निवासी हीरालाल मंडल 35 वर्ष के रूप में की गयी. परिजनों ने बताया कि बारिश शुरू होने की वजह से मृतक अपने खेत देखने गया था. इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आ गया. घटना के बाद से ही मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बच्चों सहित पूरा परिवार छोड़ गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया था. देर शाम को गांव में अग्नि कार्य किया गया. बीडीओ महेश्वरी यादव ने कहा कि सरकारी प्रावधान के तहत परिवार को आर्थिक मदद की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola