सात घंटे रोड जाम के दूसरे दिन डीलर ने बांटा अनाज

Updated:
विज्ञापन

सोमवार को रघुनाथपुर बरमसिया पथ सात घंटे तक जाम किया था

विज्ञापन

रानीश्वर. श्री गणेश एसएचजी मोहुलबोना की ओर से मंगलवार को कुछ कार्डधारियों के बीच अनाज वितरण किया गया. प्रभारी एजीएम विश्वनाथ सिंह ने बताया कि करीब पच्चीस कार्डधारियों के बीच जून महीने का अनाज वितरण किया गया है. उल्लेखनीय रहे कि श्री गणेश एसएचजी मोहुलबोना दुकान से दो महीने का अनाज उपलब्ध नहीं कराये जाने तथा दुकानदार द्वारा मनमानी किये जाने का आरोप लगाते हुए कार्डधारियों ने सोमवार को रघुनाथपुर बरमसिया पथ सात घंटे तक जाम किया था. मौके पर थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह व मोहुलबोना पंचायत के मुखिया मुनमुन मरांडी मौके पर पहुंच कर कार्डधारियों को समझा बुझाकर प्रक्रिया के तहत अनाज वितरण कराये जाने का आश्वासन देकर सड़क जाम हटवाया था. जानकारी के अनुसार आज ज्यादा संख्या में कार्डधारी अनाज लेने नहीं पहुंचे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola