बाइक सवार उचक्कों ने महिला के गले से छीनी सोने की चेन
ममता मोदी मूल रूप से रानीश्वर थाना क्षेत्र के आसनबनी गांव की रहनेवाली
दुमका नगर. शहर के धर्मशाला रोड से बाइक सवार उचक्कों ने महिला के गले से सोने की चेन छीन ली. पीड़िता ममता मोदी ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर चेन छिनतई की शिकायत की है. ममता मोदी मूल रूप से रानीश्वर थाना क्षेत्र के आसनबनी गांव की रहनेवाली है. वर्तमान में अग्रसेन भवन के समीप स्थित आरएम ट्रेडर्स भवन में रहती है. आवेदन के अनुसार रविवार की दोपहर साढ़े बारह बजे वह सिदो कान्हू स्कूल से घर लौट रही थी. धर्मशाला के पास बाइक सवार दो उचक्कों ने गले से सोने की चेन काट ली और चेन को हवा में लहराते हुए फरार हो गया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए