मां की डांट से नाराज बेटी ने की फांसी लगाकर की आत्महत्या करने की कोशिश
लोगों की सहायता से उसे बेहोशी की हालत में फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया
दुमका नगर. काठीकुंड थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम 14 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. स्थानीय लोगों की सहायता से उसे बेहोशी की हालत में फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी की नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. परिजनों ने बताया कि घर में काम करने की बात पर मां ने बेटी को डांटा तो गुस्से में आकर उस घर में ही फांसी लगा ली. परिजनों की नजर पड़ी तो आनन-फानन में उतारकर उसे बेहोशी की हालत में पीजेएमसीएच में भर्ती कराया गया] जहां से देर रात उसे रेफर कर दिया. अस्पताल प्रबंधन द्वारा घटना की सूचना नगर थाना को दे दी गयी है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए