स्थापना दिवस : क्रासकंट्री दौड़ में ब्रेंटियस, दीपिका और सतीश रहे अव्वल

Updated:
विज्ञापन

169वें संताल परगना स्थापना दिवस पर रविवार को दुमका के आंबेडकर चौक से पुरुष, महिला एवं मास्टर्स (40 वर्ष से ऊपर पुरुष) के लिए क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित की गयी.

विज्ञापन

संवाददाता, दुमका 169वें संताल परगना स्थापना दिवस पर रविवार को दुमका के आंबेडकर चौक से पुरुष, महिला एवं मास्टर्स (40 वर्ष से ऊपर पुरुष) के लिए क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित की गयी. पुरुषों के लिए प्रतियोगिता 12 किलोमीटर की थी, जबकि महिला व मास्टर्स के लिए छह किलोमीटर थी. पुरुष वर्ग में ब्रेन्टियस मरांडी, टोनाय मुर्मू, सुनील टुडू, सतीश मुर्मू, अभिषेक कुमार, सोकोल किस्कू, आशीष हेंब्रम, रामचंद्र मुर्मू और मुकेश हांसदा तथा महिला वर्ग में दीपिका कुमारी, बिजोली हेंब्रम, शांत्रि हेंब्रम, सुहागिन हेंब्रम, सुनीता सोरेन, प्रिया हेंब्रम, अश्विनी मरांडी, पुष्पलता हांसदा और सुमित्रा मुर्मू क्रमशः पहले से 10वें स्थान पर रहे. मास्टर्स (40 वर्ष से ऊपर पुरुष) के लिए आयोजित दौड़ में सतीश चौरसिया, राजीव रंजन तथा जयराम सिंह क्रमशः पहले से तीसरे स्थान पर रहे. विजेताओं को मुख्य अतिथि जामा की विधायक डॉ लुइस मरांडी, डॉ सुशील मरांडी, जिला खेलकूद संघ के सचिव उमाशंकर चौबे, संयुक्त सचिव निमायकांत झा, जिला एथलेटिक संघ के सचिव वरुण कुमार, कबड्डी संघ के हैदर हुसैन, गमालियल हांसदा, शिक्षक मदन कुमार, अरविंद साह, इमामी मुर्मू, मुखोदी सोरेन, सनातन मुर्मू, सुलेमान मरांडी, फादर जान फेलिक्स, फादर सुलेमान, इ जे सोरेन, मनीष किस्कू, रामचंद्र लाल मरांडी, विजय सिंह, मंतोष कुमार सिंह ने नकद एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया. हूल आंदोलन के संबंध में डाॅ सुशील मरांडी द्वारा क्विज का आयोजन किया गया. इसमें सिदो, कान्हू, चांद, भैरव, फूलो और झानो के बारे में विभिन्न तरह के प्रश्न पूछकर न सिर्फ उनके बारे में जानकारी ली गयी. बल्कि समाज के बेहतरी के लिए उनके दिये गये बलिदान को भी सदा याद रखने की नसीहत दी गयी. इस अवसर पर खेलकूद संघ के सदस्यों सहित बड़ी तादाद में खिलाड़ी और दर्शक मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola