दुमका सेंट्रल जेल के सजायाफ्ता बंदी की पीजेएमसीएच में मौत

Updated:
विज्ञापन

दुमका केंद्रीय कारा में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी की मौत गुरूवार की सुबह इलाज के दौरान फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमका नगर दुमका केंद्रीय कारा में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी की मौत गुरूवार की सुबह इलाज के दौरान फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो गयी. अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दंडाधिकारी की उपस्थिति में पाेस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया. मृतक निमाई चंद्र महतो(53) गोड्डा थाना क्षेत्र के शामपुर गांव के रहनेवाले थे. कारा प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. 7 अक्टूबर को अचानक उनकी हालत बिगड़ गयी. आनन-फानन में उसे पीजेएमसीएच में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. कारा प्रशासन की सूचना पर मृतक के परिजन पहुंचे थे. —————————- गोड्डा के शामपुर गांव का रहनेवाला था मृतक निमाई चंद्र महतो

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola