पर्यावरण के लिए वन्यजीवों का संरक्षण जरूरी : डॉ रबिउल

Updated:
विज्ञापन

शैक्षणिक परिभ्रमण सह फील्ड वर्क के तहत एएन काॅलेज दुमका के जंतु विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं को गुरुवार को विभिन्न स्थानों की सैर करायी गयी.

विज्ञापन

एएन काॅलेज के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक परिभ्रमण संवाददाता, दुमका शैक्षणिक परिभ्रमण सह फील्ड वर्क के तहत एएन काॅलेज दुमका के जंतु विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं को गुरुवार को विभिन्न स्थानों की सैर करायी गयी. प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह के निर्देश पर काॅलेज के जंतु विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ रबिउल इस्लाम छात्र-छात्राओं को मसानजोर डैम, बल्लभपुर वन्यजीव अभयारण्य, (डीयर पार्क), बोलपुर शांतिनिकेतन स्थित वन्यजीव झील, स्रीजोनी शिल्पग्राम और बायोडायवर्सिटी पार्क ले गये, उनके साथ विश्व भारती विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ नंदलाल भी थे. परिभ्रमण के दौरान डॉ रबिउल ने छात्र-छात्राओं को वन्यजीवों के अस्तित्व, इनकी विशेषताओं और पर्यावरण संरक्षण में इनकी महत्ता के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सेमेस्टर छह में जंतु विज्ञान के पाठ्यक्रम में दो पेपर वाइल्ड लाइफ पर ही आधारित हैं. परिभ्रमण के दौरान विश्व भारती विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग की छात्रा नीतू कुमारी ने सहयोग किया. गुरुवार की सुबह करीब छह बजे दुमका से छात्र-छात्राओं को लेकर बस निकली. शाम के सात बजे वापस लौटी. परिभ्रमण से लौटे छात्र-छात्राएं काफी खुश और उत्साहित थे. परिभ्रमण पर गये छात्र-छात्राओं में निशु अग्रवाल, सौरभ कुमार, राजनंदिनी, मैरीनिला हांसदा, तबस्सुम फातमा, अदिति प्रियदर्शिनी, जूली कुमारी, साम्या कुमारी, मेघना कुमारी, राज किरण, मंतोष चौधरी, सोना मुनि मुर्मू, विनिता पाकु हेंब्रम, आशा हांसदक, प्रियंका सिंह, अशमां परवीन, प्रियंका कुमारी, बेनेडिक सोरेन, अनमोल, रचना, गौरव, खुशी, अनीमा, अब्दुल राशिद, पंकज हेंब्रम, सिलेब्रियस मरांडी, शोभा मरांडी, रुनिता सोरेन, बबलू डेहरी, निखिल डे, शाजरूल, श्वेता, शालू, अनिता मरांडी, लक्ष्मी मुर्मू, एलियस टुडू, मंजू हांसदा, अर्चना हांसदा, मग्दालेना हेंब्रम, रितिक आदि शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola