अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले बच्चों ने सीखा स्वस्थ जीवन का मंत्र

Edited by ANAND JASWAL
Updated:
विज्ञापन

दुमका में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले तीन दिवसीय योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें बच्चों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन आदि योगासन सीखे। राम चैतन्य ने योग के शारीरिक और मानसिक लाभ बताए और नियमित योग करने का आह्वान किया। वेस्टर्न इंग्लिश स्कूल के निदेशक ने इसे बच्चों के लिए उपयोगी बताया। साथ ही, पीएमश्री प्लस टू स्कूल में नोडल शिक्षकों को संकुल स्तरीय योग प्रशिक्षण भी दिया गया। प्राचार्य ने योग को स्वस्थ जीवन की संपूर्ण पद्धति बताया।

विज्ञापन

दुमका में तीन दिवसीय योगाभ्यास कार्यक्रम शुरू विद्यालयों में भी नोडल शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण संवाददाता, दुमका अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व दुमका में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से योगाभ्यास एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. योग मित्र मंडल के तत्वावधान में वेस्टर्न इंग्लिश स्कूल में तीन दिवसीय योगाभ्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया. बच्चों ने योग और प्राणायाम का अभ्यास किया तथा प्रशिक्षकों ने योग के महत्व और लाभ बताए. योग शिक्षक राम चैतन्य ने बताया कि नियमित योग से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है और तनाव कम होता है. बच्चों को ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, सहित कई योगासन सिखाये गये. राम चैतन्य ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन का आधार है और सभी को इसे अपनाना चाहिए. उन्होंने बच्चों से प्रतिदिन योग करने और दूसरों को जागरूक करने का आह्वान किया. वेस्टर्न इंग्लिश स्कूल के निदेशक अजय कुमार दुबे ने इसे बच्चों के लिए उपयोगी बताया. कार्यक्रम में जतिन कुमार नंदलाल साह राजेश झा आर्य देव सहित कई लोगों की भूमिका रही. इधर, पीएमश्री प्लस टू स्कूल में संकुल स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित हुआ. प्राचार्य बसंत कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ और सुदीप्ता किस्कू नोडल प्रशिक्षक रहीं. महुआडंगाल संकुल के नोडल शिक्षकों ने प्रशिक्षण में भाग लिया दिये गये. प्राचार्य ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन की एक संपूर्ण पद्धति है, जिसे जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है.

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola