भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन आज आयेंगी दुमका
पार्टी द्वारा प्रत्याशी बनाये जाने के बाद वे पहली बार दुमका पहुंच रही है,
दुमका. भारतीय जनता पार्टी की दुमका लोकसभा प्रत्याशी और वरिष्ठ नेत्री सीता सोरेन चार अप्रैल गुरुवार को दुमका आ रही है. भाजपा का दामन थामने और पार्टी द्वारा प्रत्याशी बनाये जाने के बाद वे पहली बार दुमका पहुंच रही है, लिहाजा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत करने की तैयारी की गयी है. मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर बाद अपराह्न दो बजे उनका भाजपा के प्रधान चुनाव कार्यालय दुमका में आगमन होगा. मीडिया प्रभारी पिंटू अग्रवाल ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में पार्टी के सभी जिला पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,सभी मंडल अध्यक्ष, सभी मंच-मोर्चा के जिलाध्यक्ष, विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सांसद, चुनाव संचालन समिति, कोर कमेटी के सभी सदस्य, पार्टी के कार्यकर्ता उक्त कार्यक्रम में शामिल होंगे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए