झारखंड : सिंथेटिक पेड़ा से रहें सावधान, बासुकीनाथ में 200 किलो नकली पेड़ा जब्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jul 2023 9:23 PM
दुमका के बासुकीनाथ में नकली पेड़ा बेचने वालों की अब खैर नहीं. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रसादी दुकानों में छापामारी अभियान चला रहे हैं. इसी कड़ी में बासुकीनाथ मंदिर के आसपास पांच दुकानों में छापामारी कर 200 किलोग्राम नकली पेड़ा जब्त कर उसे नष्ट किया गया. वहीं, दुकान संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
Shravani Mela 2023: राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव में आनेवाले कांवरियें अगर पेड़ा लेना चाहते हैं, तो जरा सावधान रहें. दुमका के बासुकीनाथ में कई नकली पेड़े की भी दुकान है. यह खुलासा खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के छापामारी के दौरान नकली खोआ का पेड़ा बरामद कर हुआ. बासुकीनाथ के प्रसादी दुकान में जांच अभियान चलाया गया. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अमित कुमार ने विभिन्न पेड़ा दुकान से करीब 200 किलोग्राम नकली पेड़ा जब्त कर उसे नष्ट किया.
नकली पेड़ा बेचने वाले दुकानदारों पर होगी सख्त कार्रवाई
खाद्य पदार्थो की स्क्रीनिंग जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा मोबाईल फूड टेस्टिंग लैबोरेटरी (एमएफटीएल) की प्रतिनियुक्ति की गई है. इसी क्रम में शनिवार को बासुकिनाथ स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य सामग्रियों की जांच खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अमित कुमार, दुमका एवं साहिबगंज के दिनेश मरांडी तथा एमएफटीएल के खाद्य विश्लेषक उमेश कुमार एवं अन्य कर्मी द्वारा की गई. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने नकली पेड़ा बेचने वाले दुकानदारों पर सख्त कारवाई करने की बात कही.
सिंथेटिक पेड़ा से रहें सावधान
श्रावणी मेला में हर दिन हजारों श्रद्धालु बासुकीनाथ धाम पहुंचते हैं जिनको सुविधा प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तत्पर है. मेला में श्रद्धालुओं को शुद्ध खाद्य सामग्री मिले इसको लेकर प्रशासन ने खाद्य सामग्रियों का मानक निर्धारित कर दिया है. समय-समय पर खाद्य सामग्रियों का सैंपल इकट्ठा कर उसकी जांच की जा रही है. बावजूद इसके बासुकीनाथ में धड़ल्ले से मिलावटी मावा वाला सिंथेटिक पेड़ा बिक रहा है.
Also Read: PHOTOS: बोल बम के जयकारे से गुंजायमान बासुकीनाथ की नगरी, 38 हजार कांवरियों ने किया जलाभिषेक
200 किलोग्राम नकली पेड़ जब्त
शनिवार आठ जुलाई, 2023 को बासुकीनाथ मंदिर के समीप आठ पेड़ा प्रसादी दुकानों की जांच की गई. जांच के क्रम में पांच दुकानदारों को नकली पेड़ा बेचते हुए पाया गया. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अमित राम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आठ पेड़ा दुकानों में छापेमारी किया गया जिसमें पांच दुकानों में कुल 200 किलोग्राम मिलावटी पेड़ा पाया गया. जिसे जब्त कर लिया गया है. नकली खाद्य सामग्री बेच रहे दुकानदारों पर आवश्यक कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है. खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के तहत अर्थदंड लगाया जायेगा. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी टीम के इस अभियान से नकली खोआ का पेड़ा बेचने वालों दुकानदार के बीच हड़कंप मचा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










