चुनाव जीत में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका : पंकज

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Jul 2024 8:22 PM

विज्ञापन

तालझारी में भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित, पार्टी की हार-जीत में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका

विज्ञापन

बासुकिनाथ. तालझारी बाजार यात्री शेड में भाजपा की जरमुंडी प्रखंड इकाई द्वारा मंगलवार को कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जरमुंडी मंडल अध्यक्ष अनूप सिन्हा ने की. पार्टी की हार-जीत में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है. कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीढ़ है. उनके बदौलत ही चुनावी जंग फतह की जाती है. इस सम्मान समारोह में जरमुंडी मंडल के सभी पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ संयोजक और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अंगवस्त्र और रामलला की तस्वीर देकर सम्मानित किया गया. पंकज सिंह भदोरिया ने कहा कि इस सम्मान समारोह के आयोजन का उद्देश्य यह था कि कैसे हम इस विधानसभा में भाजपा को ला सकते हैं एवं कमल को खिला सकते हैं. इस सम्मान समारोह में सभी कार्यकर्ताओं ने एक सुर से जरमुंडी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जीत दिलाने का प्रण लिया. इस कार्यक्रम में भाजयुमो जसीडीह नगर अध्यक्ष विकास राउत, पूर्व प्रमुख लखी नारायण दत्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुबोध दत्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष उमाकांत मोदी, मंडल उपाध्यक्ष बालकृष्ण पांडेय, अर्जुन सिंह एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola