बच्ची का फंदे में झूलता मिला शव, पुलिस अनुसंधान में जुटी

Updated:
विज्ञापन

पिता का हो चुका है देहांंत, मां की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं, घटना के वक्त घर में नहीं था कोई, साड़ी के फंदे में लटका मिला शव

विज्ञापन

दुमका नगर. नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिव मंदिर हिजला रोड मोहल्ले के घर से शनिवार को फंदे से लटका हुआ 12 साल की बच्ची का शव नगर थाना पुलिस ने बरामद किया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया. मृतका सिमरन कुमारी (12) हिजला रोड की रहनेवाली थी. जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त घर में कोई नहीं था. मां घर लौटी तो बेटी को लटकता पाया. शोर मचाने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और साड़ी के फंदे से लटके शव को कब्जे में लेकर फूलो झानो मेडिकल कॉेलज अस्पताल भेज दिया. मृतका की बड़ी बहन नीतू देवी ने बताया उनके पिता का देहांत हो चुका है. मां की भी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. इसीलिए सिमरन तनाव में रहती थी. मामले में परिजनों द्वारा लिखित आवेदन देने के बाद ही सही कारणों का पता चल पायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola