रानीश्वर - SIR में 60 प्रतिशत मतदाताओं ने पेश किए वैध दस्तावेज, बाकी को अगली सुनवाई का मौका
बांसकुली में सुनवाई करते बीडीओ | Prabhat Khabar Network
बांसकुली पंचायत सचिवालय में एसआईआर के तहत 268 मतदाताओं के नोटिसों की सुनवाई हुई, जिसमें 60% ने वैध दस्तावेज जमा किए. पहाड़िया समुदाय के जिन मतदाताओं के पास कागजात नहीं थे, उन्हें अगली सुनवाई का मौका दिया गया है.
रानीश्वर : शनिवार को सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा के द्वारा बांसकुली पंचायत सचिवालय में एसआईआर के तहत 268 नोटिसों की सुनवाई की गई. इनमें 60 प्रतिशत मतदाताओं ने वैध दस्तावेज प्रस्तुत किए.
आपके शहर में
दस्तावेजों को बीएलओ के माध्यम से किया गया अपलोड
मतदान संख्या 264 से 284 तक 288 मतदाताओं के नोटिसों की सुनवाई की गई. इसका अवलोकन करते हुए बीएलओ के माध्यम से दस्तावेजों को अपलोड किया गया. अपलोड किए गए दस्तावेजों के सत्यापन के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन के लिए आदेश पारित किया जाएगा.
पहाड़िया समुदाय के मतदाताओं को अगली सुनवाई का मौका
सुनवाई के दौरान अधिकांश मतदाता अनुसूचित जनजाति के थे. इनमें पहाड़िया समुदाय के लोग भी शामिल थे, जिनके द्वारा कोई वैध कागजात समर्पित नहीं किया गया. ऐसे सभी मतदाताओं के लिए सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पुनः अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए