विधवा से दुष्कर्म का प्रयास, मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन

सरैयाहाट थाना क्षेत्र में विधवा से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.

विज्ञापन

सरैयाहाट.

थाना क्षेत्र के एक गांव में विधवा महिला से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. बताया कि आठ वर्ष पूर्व उसके पति की मौत हो गयी है. किसी तरह मजदूरी कर छोटे-छोटे बच्चों का पालन करती है. पति की मौत के बाद ही गांव के ही नारायण यादव बुरी नीयत से हमेशा परेशान करता रहता था. इस मामले को लेकर गांव में कई बार पंचायती हुई थी. इसमें नारायण यादव ने अपनी गलती मानते हुए दोबारा गलती नहीं करने का बात कही थी. 9 जून को सुबह 9 बजे महिला घर में थी. उक्त आरोपी घर में घुस गया और गलत नीयत से पकड़कर जमीन पर पटक दिया और दुष्कर्म करने की नीयत से धरपकड़ करने लगा. मना करने पर मारपीट करते हुए गले से 8 भर का चांदी का चेन छीन लिया. मारपीट करने से उक्त महिला बेहोशी की हालत में हो गयी थी. होश आने पर इलाज हेतु सदर अस्पताल देवघर ले जाया गया. इलाज कराने के उपरांत थाना में आवेदन दिया. सरैयाहाट थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला के आवेदन पर उक्त आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले में गहन जांच कर रही है. जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola