पैसे के लेनदेन व प्रेमिका पर बुरी नजर रखने पर की थी चचेरे भाई की हत्या, गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

उसने अपराध स्वीकार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चुहापानी हांसदा पहले से ही उसके परिवार और उसकी प्रेमिका पर गलत नजर रखता था.

विज्ञापन

दुमका. मसलिया में चुहापानी हांसदा नाम के युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर उद्भेदन करने का दावा किया है. एसपी ने बताया कि पैसे के लेन-देन और प्रेमिका पर बुरी नजर रखने के विवाद में चचेरे भाई चुहापानी हांसदा की हत्या के मामले में मसलिया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी तालडंगाल गांव का मनीलाल हांसदा ही है, जो उस रात साथ में मेला देखने चुहापानी हांसदा के साथ गया था. एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि मृतक चुहापानी हांसदा के बहनोई हारोडीह निवासी बाबुसोल बास्की ने 24 जनवरी को अज्ञात के खिलाफ हत्या की लिखित शिकायत दर्ज करायी थी. इसके आधार पर मसलिया थाना कांड संख्या 05/26 के तहत धारा 103(1)/3(5) बीएनएस में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गयी. मामले की जांच डीएसपी इक्कुड डुंगडुंग के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गयी. जांच के दौरान संदेह के आधार पर मृतक के चचेरे भाई मनीलाल हांसदा को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गयी, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चुहापानी हांसदा पहले से ही उसके परिवार और उसकी प्रेमिका पर गलत नजर रखता था. घटना के दिन दोनों एक साथ जामा थाना क्षेत्र के चिहड़बोना गांव में फुटबॉल मैच देखने गए थे, जहां साथ में हड़िया और नाश्ता किया, जिसका भुगतान चुहापानी ने किया था. मैच देखकर रात करीब आठ बजे दोनों तालडंगाल लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में खर्च किए गए पैसों को लेकर हिसाब-किताब में करीब 100 रुपये के विवाद ने झगड़े का रूप ले लिया. झगड़े के दौरान आरोपी ने लोहे के कड़े और पत्थर से चुहापानी हांसदा के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून लगा पत्थर और लोहे का कड़ा बरामद कर लिया है. इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेश रंजन के नेतृत्व में उनकी पुलिस टीम शामिल थी.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola