दुल्हन करती रही इंतजार नहीं पहुंची बारात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Mar 2014 5:37 AM
सरैयाहाट : दहेज लोभियों के कारण दुल्हन करती रही इंतजार लेकिन बारात नहीं पहुंची. दुल्हे के घर से बारात निकलने के पहले दुल्हे के घरवालों ने फोन पर लड़की वालों से कहा जब तक एक लाख व एक मोटरसाइकिल की मांग पूरी नहीं की जायेगी तब तक बारात घर से नहीं निकलेगी. जब लड़की वालों […]
सरैयाहाट : दहेज लोभियों के कारण दुल्हन करती रही इंतजार लेकिन बारात नहीं पहुंची. दुल्हे के घर से बारात निकलने के पहले दुल्हे के घरवालों ने फोन पर लड़की वालों से कहा जब तक एक लाख व एक मोटरसाइकिल की मांग पूरी नहीं की जायेगी तब तक बारात घर से नहीं निकलेगी.
जब लड़की वालों ने इतनी रकम देने में असमर्थता जाहिर की तो बारात निकली ही नहीं. लड़की के पिता जयनारायण साह ने सरैयाहाट थाने में रामशंकर भगत, कुंदन कुमार भगत, पंकज कुमार भगत व मुकेश कुमार भगत पर दहेज अधिनियम 3/4 धारा 500 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है. लड़की वाले दुमका के डंगालपाड़ा के रहने वाले हैं जबकि लड़के वाले सरैयाहाट बाजार के हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










