योजनाएं बेअसर, रोजगार की तलाश में युवा पलायन को मजबूर

मसलिया : सरकार ने रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं को ग्राम स्तर पर चला रही है, पर अब भी लोग रोजगार की तलाश में अन्य राज्यों की ओर रूख कर रहे है. मसलिया प्रखंड के युवा भी रोजगार की तलाश में अन्य राज्यों में पलायन कर रहे है. प्रखंड के रांगा, […]
मसलिया : सरकार ने रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं को ग्राम स्तर पर चला रही है, पर अब भी लोग रोजगार की तलाश में अन्य राज्यों की ओर रूख कर रहे है. मसलिया प्रखंड के युवा भी रोजगार की तलाश में अन्य राज्यों में पलायन कर रहे है. प्रखंड के रांगा, बड़ाचापुड़िया, फुटबड़िया, गोलपुर, दतियारपुर, हथियापाथर, गोड़माला, मोहनपुर, होंजा, कुसुमघाटा, बेलियाजोर, खरना, दुमदुमी, दुधानी, कोलारकोंदा, रांगामटिया, गम्हरिया, बड़ाचांदना आदि
गांव के सैकड़ों युवक युवती रोजगार की तलाश में हिमाचल प्रदेश, गुजरात, दिल्ली, पश्चिम बंगाल व काश्मीर राज्यों में पलायन कर चुके है. लगेन किस्कू, सुकल हेंब्रम, धानसिंह किस्कू, बाबुश्वर टुडू, दिलीप कुमार मंडल, मिठुन मिर्धा, गौतम मिर्धा, राजेश हेंब्रम, मगरू दास आदि ने बताया कि मनरेगा योजना में कार्य करने के बाद दो महीने गुजर जाते हैं, फिर भी अपने बैंक खाते में राशि नहीं मिल पाती है. जिस कारण रोजी रोटी की तलाश में मजबूरन अन्य राज्यों में पलायन करना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




