दुमका में बिजली आपूर्ति दिन भर रही प्रभावित

दुमका : उपराजधानी दुमका में बुधवार को दिनभर बिजली की आपूर्ति प्रभावित रही. मिली जानकारी के मुताबिक पावर ट्रांसफर्मर में आयी तकनीकी खराबी तथा धुआ निकल जाने तथा दो जगहों पर ट्रांसफॉर्मर में अर्थिंग को मजबूत करने के लिए बोरिंग कराये जाने की वजह से शहर के ए फीडर नंबर एक में जहां सुबह के […]
दुमका : उपराजधानी दुमका में बुधवार को दिनभर बिजली की आपूर्ति प्रभावित रही. मिली जानकारी के मुताबिक पावर ट्रांसफर्मर में आयी तकनीकी खराबी तथा धुआ निकल जाने तथा दो जगहों पर ट्रांसफॉर्मर में अर्थिंग को मजबूत करने के लिए बोरिंग कराये जाने की वजह से शहर के ए फीडर नंबर एक में जहां सुबह के साढ़े नौ बजे से लेकर शाम पौने छह बजे तक पूरी तरह बिजली की आपूर्ति ठप रही. वहीं कई अन्य फीडर में बिजली की आपूर्ति अनियमित रही.
दिन भर लोगों को भीषण गरमी की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा. ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली की अनियमित आपूर्ति से लोग बेहाल रहे. विद्युत विभाग के महाप्रबंधक राम उदगार महतो ने बताया कि पावर ट्रांसफॉर्मर में खराबी आ जाने की वजह से इस तरह की परेशानी हुई, जबकि कुछ फीडर में ट्रांसफॉर्मर के लिए अर्थिंग की व्यवस्था कराने के लिए आपूर्ति में कटौती की गयी.
श्री महतो ने बताया कि किसी क्षेत्र में मेनटेंस के लिए भविष्य में आपूर्ति प्रभावित रहने पर उसकी सूचना सार्वजनिक करने के निर्देश दिये गये हैं तथा पदाधिकारियों को अपने फोन को हमेशा चालू रखने को कहा गया है. उन्होंने कहा कि सरकारी फोन को स्वीच ऑफ रखे जाने का मामला गंभीर है. ऐसी शिकायत पर कार्रवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




