रजिस्ट्रेशन मामला माइग्रेशन के अभाव में लटका

Updated at : 10 Apr 2017 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
रजिस्ट्रेशन मामला माइग्रेशन के अभाव में लटका

रानीश्वर : मयुराक्षी ग्रामीण डिग्री कॉलेज में माइग्रेशन प्रमाण पत्र जमा नहीं लेने से दर्जनों छात्रों का रजिस्ट्रेशन का काम लटक गया है. कॉलेज के छात्र संघ के अध्यक्ष शुभंकर नंदन ने सिदो कान्हू मुर्मू विवि के कुलपति से मिलकर वार्ता की है, तथा माइग्रेशन जमा लेने के लिए तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया है. […]

विज्ञापन

रानीश्वर : मयुराक्षी ग्रामीण डिग्री कॉलेज में माइग्रेशन प्रमाण पत्र जमा नहीं लेने से दर्जनों छात्रों का रजिस्ट्रेशन का काम लटक गया है. कॉलेज के छात्र संघ के अध्यक्ष शुभंकर नंदन ने सिदो कान्हू मुर्मू विवि के कुलपति से मिलकर वार्ता की है, तथा माइग्रेशन जमा लेने के लिए तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया है. श्री नंदन के अनुसार एमजी कॉलेज में करीब ढ़ाई सौ छात्रों का माइग्रेशन प्रमाण पत्र जमा नहीं हुआ है. माइग्रेशन प्रमाण पत्र जमा नहीं होने पर उन छात्रों का रजिस्ट्रेशन भी नहीं होगा.

रजिस्ट्रेशन नहीं होने पर वैसे छात्र परीक्षा देने से भी वंचित रह जायेंगे. छात्र नेता शुभंकर के अनुसार कुलपति महोदय के द्वारा संबंध में सूचना निर्गत करने का आश्वासन दिया गया है. एमजी कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक प्रो गजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह विवि का मामला है. इसके लिए कॉलेज प्रशासन की हाथ नहीं है. विवि अनुमति देने पर ही काम हो सकता है. करीब ढ़ाई सौ छात्रों का माइग्रेशन का मामला लटक जाने से शुभंकर नंदन ने चिंता प्रकट की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola