चाकू की नोक पर डांस टीचर से छिनतई

Published at :21 Dec 2016 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
चाकू की नोक पर डांस टीचर से छिनतई

मसलिया : मसलिया-दुमका बायपास में कच्ची सड़क पर मंगलवार को सिदपहाड़ी जंगल के पास एक मोटरसाइकिल सवार से चाकू की नोक पर अपराधियों ने छिनतई कर ली. पश्चिम बंगाल के राजनगर थाना क्षेत्र के जयव्रत भंडारी ने बताया करीब ढ़ाई बजे वह दुमका से मसलिया की ओर अपनी स्कूटी से आ रहा था़ इसी दौरान […]

विज्ञापन

मसलिया : मसलिया-दुमका बायपास में कच्ची सड़क पर मंगलवार को सिदपहाड़ी जंगल के पास एक मोटरसाइकिल सवार से चाकू की नोक पर अपराधियों ने छिनतई कर ली. पश्चिम बंगाल के राजनगर थाना क्षेत्र के जयव्रत भंडारी ने बताया करीब ढ़ाई बजे वह दुमका से मसलिया की ओर अपनी स्कूटी से आ रहा था़ इसी दौरान सिदपहाड़ी जंगल के पास तीन की संख्या में युवक

जंगल से निकलकर चाकू दिखाकर मोटरसाइकिल को जबरन रोकवा दिया तथा एनड्रायड मोबाइल छीन ली. उन अपराधियों ने उसके शर्ट और पैंट के जेब की भी तलाशी ली, पर उसमें उन्हें कुछ नहीं मिला. जिस बैग में रुपये थे, उसे नहीं देखने से उसके चार हजार रुपये छिनतई होने से बच गये. वह डांस टीचर है तथा दुमका में डांस सीखाने का काम करता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola