वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की अपील
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Nov 2016 5:29 AM (IST)
विज्ञापन

कृषि महोत्सव . जागरूकता रथ गांव-गांव पहुंच कर िकसानों को कर रहा जागरूक बासुकिनाथ : झारखंड सरकार के कृषि विभाग के निर्देश पर जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र के किसानों को बेहतर तरीके से खेती करने एवं ज्यादा पैदावार प्राप्त करने को लेकर कृषि महोत्सव जागरूकता रथ भ्रमण किया. मंगलवार को क्षेत्र के चोरखेदा, बनवारा, खरबिला, गरडाअमराकुंडा […]
विज्ञापन
कृषि महोत्सव . जागरूकता रथ गांव-गांव पहुंच कर िकसानों को कर रहा जागरूक
बासुकिनाथ : झारखंड सरकार के कृषि विभाग के निर्देश पर जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र के किसानों को बेहतर तरीके से खेती करने एवं ज्यादा पैदावार प्राप्त करने को लेकर कृषि महोत्सव जागरूकता रथ भ्रमण किया. मंगलवार को क्षेत्र के चोरखेदा, बनवारा, खरबिला, गरडाअमराकुंडा एवं हथनामा आदि गांवों में किसान जागरूकता रथ पहुंचा.
गांवों में बीटीएम समरेंद्र सिन्हा की अध्यक्षता में किसान जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ. उन्होंने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की बारीकियों से अवगत कराया. बीटीएम समरेंद्र सिन्हा ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में किसानों को श्रीविधि तकनीकी से रबी की खेती करने, मृदा स्वास्थ्य जांच,
जैविक खाद का प्रयोग करने, सोवायल कार्ड, बीजोपचार आदि के बारे में जानकारी दी जा रही है. कहा श्री विधि तकनीक से खेती कर किसान ज्यादा पैदावार प्राप्त कर सकते हैं. किसानों को मिलने वाले सरकार के विभिन्न योजनाओं एवं कृषि यंत्र पर सरकारी अनुदान आदि के बारे में किसानों को विस्तृत जानकारी दी गयी. बीटीएम ने फसल में लगने वाली बीमारी व उसके रोकथाम के बारे में बताया गया. मौके पर एटीएम सुरेश साह, नंदलाल मंडल, कृषक मित्र संतोकी राय, अमर गुप्ता आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




