बासुकिनाथ में 237 को मिला नि:शुल्क गैस कनेक्शन

Published at :02 Nov 2016 3:29 AM (IST)
विज्ञापन
बासुकिनाथ में 237 को मिला नि:शुल्क गैस कनेक्शन

बासुकिनाथ : प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना तहत मंगलवार को प्रखंड सभागार में विधायक बादल पत्रलेख, नप अध्यक्ष मंटू लाहा, प्रमुख पिंकी सोरेन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. अवसर पर विधायक ने कहा की भारत सरकार के महत्वाकांक्षी योजना का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े परिवार को इसका लाभ […]

विज्ञापन

बासुकिनाथ : प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना तहत मंगलवार को प्रखंड सभागार में विधायक बादल पत्रलेख, नप अध्यक्ष मंटू लाहा, प्रमुख पिंकी सोरेन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. अवसर पर विधायक ने कहा की भारत सरकार के महत्वाकांक्षी योजना का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े परिवार को इसका लाभ दिया जायेगा.

प्रखंड के 19 हजार बीपीएलधारी में से मंगलवार को 237 महिलाओं को इसका लाभ दिया गया. वहीं बताया कि कनेक्शन धारी लाभुकों को किसी दुर्घटना की स्थिति में छह लाख रुपये के बीमा का कवर प्राप्त है. सरकार की इस योजना को सही तरीके से संचालित करने का निर्देश भी दिया. कार्यक्रम का संचालन अंचलाधिकारी प्रमेश कुशवाहा ने किया

एचपी गैस ऐजेंसी के प्रोपराइटर मनोज विल्सन मुर्मू ने योजना में मिलने वाली 14.2 किलोग्राम का सिलिंडर, रेगुलेटर, पाइप एवं चूल्हा देने की बात बतायी. 12 महीने में कुल बारह गैस सिलिंडर लाभुक को दिया जायेगा. मौके पर पप्पू कुमार, सत्यनारायण यादव, मुकेश यादव, अनुज मंडल, अशोक यादव, संजीव कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola