पल्सर सवार दो बदमाश 63 हजार रुपये छीन कर फरार

दुमका कोर्ट : शहर के बाबूपाड़ा ऑटो स्टैंड के समीप एक बाइक पर सवार दो अपराधी रसिकपुर के रवींद्र दे का रुपये वाला बैग छीनकर भाग निकले. जानकारी के अनुसार रवींद्र दे स्टेट बैंक से 50 हजार रुपये निकाल कर अपने घर लौट रहे थे. बाबूपाड़ा ऑटो स्टैंड से रसिकपुर जाने के लिए ऑटो पर […]
दुमका कोर्ट : शहर के बाबूपाड़ा ऑटो स्टैंड के समीप एक बाइक पर सवार दो अपराधी रसिकपुर के रवींद्र दे का रुपये वाला बैग छीनकर भाग निकले. जानकारी के अनुसार रवींद्र दे स्टेट बैंक से 50 हजार रुपये निकाल कर अपने घर लौट रहे थे. बाबूपाड़ा ऑटो स्टैंड से रसिकपुर जाने के लिए ऑटो पर सवार होकर कुछ ही दूर गये,
तभी पीछे से एक पल्सर बाइक पर सवार दो अपराधी रवींद्र दे का बैग छीनकर रसिकपुर की ओर भाग निकले. जब तक रवींद्र दे अपराधियों को पकड़ने के लिए चिल्ला पाते, तब तक बाइक सवार अपराधी दूर निकल चुके थे. बाइक सवार दो अपराधी में से जो बाइक चला रहा था वह हेलमेट पहन रखा था, जबकि पीछे बैठा अपराधी हेलमेट नहीं पहना था और उसी ने बैग छीना था. घटना की सूचना पाते ही नगर थाना पुलिस का गश्ती दल पल्सर बाइक सवार अपराधी को तलाश करने को लेकर रेस हुई, लेकिन अपराधियों का कोई सुराग नहीं लगा. बताया जा रहा है कि बैग में कुल 63 हजार रुपये, एक पास बुक और तीन एटीएम कार्ड थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




