जनप्रतिनिधियों को समन्वय बनाकर विकास करने की बीडीओ ने दी सलाह

Published at :05 Oct 2016 4:43 AM (IST)
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों को समन्वय बनाकर विकास करने की बीडीओ ने दी सलाह

बासुकिनाथ : जरमुंडी प्रखंड सभागार में मंगलवार को ग्राम प्रधान संघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष रामजीवन सिंह की अध्यक्षता में हुई. जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार दास मुख्य रूप से उपस्थित थे. बीडीओ ने कहा कि मुखिया, पंचायत सचिव एवं ग्राम प्रधान समन्वय बनाकर विकास कार्यों का निष्पादन करायें. तभी पंचायत का सर्वांगीन विकास […]

विज्ञापन

बासुकिनाथ : जरमुंडी प्रखंड सभागार में मंगलवार को ग्राम प्रधान संघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष रामजीवन सिंह की अध्यक्षता में हुई. जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार दास मुख्य रूप से उपस्थित थे. बीडीओ ने कहा कि मुखिया, पंचायत सचिव एवं ग्राम प्रधान समन्वय बनाकर विकास कार्यों का निष्पादन करायें. तभी पंचायत का सर्वांगीन विकास संभव होगा. उन्होंने कई महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में भी प्रधानों को जानकारी दी. बैठक में प्रधानों के

विभिन्न समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गयी. प्रधानों ने कहा कि संथालपरगना काश्तकारी अधिनियम में ग्राम प्रधानों को जो अधिकार मिला है, उसमें सरकार द्वारा यदि किसी प्रकार का छेड़छाड़ किया गया, तथा प्रधान के अधिकार प्रभावित हुए तो राज्य सरकार के विरोध में ग्राम प्रधानों द्वारा जोरदार तरीके से आंदोलन चलाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया. प्रधानों ने इसका संकल्प भी लिया. आगामी 14 अक्तूबर को प्रखंड सभागार में प्रधानों को प्रशिक्षण दिया जायेगा, जिसमें प्रधानों को महत्वपूर्ण जानकारी दी जायेगी. मौके पर जिला अध्यक्ष लाल मोहन राय, महादेव यादव, नागेश्वर पंडा, बटेश्वर किस्कू, डोमन राय, कालिका मंडल, योगेंद्र पंडित, रंथी देवी, फूलमुनी हांसदा, अरुणा देवी, प्रसादी मंडल सहित अन्य प्रधान उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola