पब्लिक स्कूल का संचालक दुष्कर्म मामले में गया जेल

Published at :22 Sep 2016 5:19 AM (IST)
विज्ञापन
पब्लिक स्कूल का संचालक दुष्कर्म मामले में गया जेल

सरैयाहाट : सरैयाहाट-चरकापाथर स्थित आजाद हिन्द पब्लिक स्कूल का संचालक मो सज्जाद हुसैन उर्फ अययाज अंसारी पर इसी स्कूल के पूर्व प्रधानाध्यापिका ने रिवाॅल्वर दिखाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. मामले में पुलिस ने विद्यालय के संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. प्रधानाध्यापिका ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि वर्ष 2012 […]

विज्ञापन

सरैयाहाट : सरैयाहाट-चरकापाथर स्थित आजाद हिन्द पब्लिक स्कूल का संचालक मो सज्जाद हुसैन उर्फ अययाज अंसारी पर इसी स्कूल के पूर्व प्रधानाध्यापिका ने रिवाॅल्वर दिखाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. मामले में पुलिस ने विद्यालय के संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. प्रधानाध्यापिका ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि वर्ष 2012 से वह उक्त विद्यालय में शिक्षिका के रूप में पढ़ाती आ रही थी. उसके बाद संचालक द्वारा उसे प्रधानाध्यापिका बना दिया गया.

जनवरी 2016 में उक्त संचालक द्वारा अपशब्द का प्रयोग किया जाने लगा. इसके बाद उसने विद्यालय में कार्य करने से इंकार कर दिया. 12 जुलाई को संचालक ने उसे प्रधानाध्यापिका का प्रभार देने को कहा. आरोपों के मुताबिक 13 जुलाई को जब वह स्कूल गयीं तो उक्त विद्यालय के संचालक ने रिवाॅल्वर का भय दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. उसके बाद उसे तथा उसके भाई को जान से मारने की धमकी देकर उसे अपने सहयोगी साथी के साथ उसे दुमका कोर्ट ले गया. जहां शादी के लिए उससे कई आवेदनों पर हस्ताक्षर भी करा लिया. साथ ही धमकी दी कि कई तरह के वीडियोग्राफी भी उनके पास है. मामले में पुलिस ने उक्त आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

उसी स्कूल की पूर्व प्रधानाध्यापिका ने दुष्कर्म करने का लगाया था आरोप
2012 से पढ़ा रही हैं प्रधानाध्यापिका
13 जुलाई 2016 की घटना
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola