चोपाबथान लैंपस ने लगाया फसल बीमा शिविर

Published at :25 Jul 2016 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
चोपाबथान लैंपस ने लगाया फसल बीमा शिविर

रानीश्वर : चोपाबाथान लैंपस द्वारा रविवार को पाटजोड़ गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें पाटजोड़ व ढोड्डा गांव के दर्जनों किसान पहुंच कर फसल बीमा कराया. प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी अशोक कुमार अग्रवाल, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी विपिन किशोर कंडुलना, चोपाबाथान लैंपस के सहायक प्रबंधक […]

विज्ञापन

रानीश्वर : चोपाबाथान लैंपस द्वारा रविवार को पाटजोड़ गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें पाटजोड़ व ढोड्डा गांव के दर्जनों किसान पहुंच कर फसल बीमा कराया. प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी अशोक कुमार अग्रवाल, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी विपिन किशोर कंडुलना, चोपाबाथान लैंपस के सहायक प्रबंधक यामिनी मान्ना आदि ने किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के महत्व के बारे में जानकारी दी तथा किसानों को फसल बीमा कराने के लिए प्रेरित किया.

शिविर में किसानों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. किसान अपने जमीन संबंधी कागजात लेकर शिविर में फसल बीमा कराने पहुंचे थे. सहायक प्रबंधक श्री मान्ना ने बताया कि शिविर में करीब दो सौ किसानों ने फसल बीमा के लिए राशि जमा की है. उन्होंने बताया कि जो किसान फसल बीमा नहीं करा पाये वैसे किसान लैंपस में पहुंच कर भी बीमा करा सकते हैं. फसल बीमा के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई तक निर्धारित की गयी है. शिविर में किसान भवसिंधु घोष, अरविंद घोष, सदानंद घोष, नीलरतन घोष, संदीप, विद्युत घोष, परेश घोष, माधव घोष, पतितपावन घोष आदि उपस्थित थे.

डॉ प्रीतम बने रानीश्वर स्वास्थ्य केंद्र के नये प्रभारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola