रांची में पारा शिक्षकों का आंदोलन 25 से

दुमका : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ ने आंदोलनरत राज्य भर के पारा शिक्षकों की मांगों को लेकर 25 एवं 26 जुलाई को विधानसभा घेराव करने का ऐलान किया है. इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए 23 जुलाई को जिला स्तर पर तमाम प्रखंड अध्यक्ष व सचिव की उपस्थिति में शिक्षक संघ भवन में […]
दुमका : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ ने आंदोलनरत राज्य भर के पारा शिक्षकों की मांगों को लेकर 25 एवं 26 जुलाई को विधानसभा घेराव करने का ऐलान किया है. इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए 23 जुलाई को जिला स्तर पर तमाम प्रखंड अध्यक्ष व सचिव की उपस्थिति में शिक्षक संघ भवन में बैठक बुलायी गयी है.
प्रखंड अध्यक्ष शुकदेव कुमार ठाकुर ने तमाम पारा शिक्षकों से भी इस बैठक में उपस्थित रहने तथा आंदोलन को धारदार बनाने की अपील की है. उन्होंने बताया कि दुमका से अधिकाधिक संख्या में पारा शिक्षक विधानसभा घेराव करने के लिए रांची पहुंचेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




