रानीश्वर के गांवों में पानी टंकी बनी है शोभा की वस्तु

रानीश्वर : रानीश्वर प्रखंड के कई गांवों में पानी की टंकी मात्र शोभा की वस्तु बनकर रह गई है. जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए यहां वहां भटकना पड़ रहा है. इसके लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा गांवों में डीप बोरिंग कर पानी टंकी लगायी गई भी तथा गांव में पाईप लाइन बिछाया […]
रानीश्वर : रानीश्वर प्रखंड के कई गांवों में पानी की टंकी मात्र शोभा की वस्तु बनकर रह गई है. जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए यहां वहां भटकना पड़ रहा है. इसके लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा गांवों में डीप बोरिंग कर पानी टंकी लगायी गई भी तथा गांव में पाईप लाइन बिछाया गया है़
लेकिन पानी टंकी के बनने के दो साल बीत जाने के बावजूद ग्रामीणों को अभी तक शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हुआ है़ मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड के सबसे घनी आवादी वाले गांव आसनबनी में पीएचसी परिसर, कचहरी व तसर गोदाम के पास डीप बोरिंग कर पानी टंकी का निर्माण किया गया है़
वहीं तिलाबनी, धानभाषा, पाटजोड़, हरिपुर आदि गांवों में भी पानी टंकी का निर्माण किया गया है़ प्रत्येक योजना की प्राक्कलित राशि करीब 22 लाख रुपये है़ ग्रामीणों ने बताया कि कार्य धीमी गति से होने के कारण ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो रहा है़ गरमी के मौसम में पानी टंकी से ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने से ग्रामीणों को राहत मिलता़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




