पीडीएस दुकान में मचाया हंगामा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Mar 2016 4:17 AM (IST)
विज्ञापन

विगत कुछ दिनों से संताल समेत पूरे राज्य में राशन-केरोसिन वितरण में गड़बड़ी की बात सामने आ रही है. इसे लेकर दुमका में भी झाविमो ने एक दिन पूर्व आदोलन चलाया है. मगर हालात सुधरने के बजाय दिन व दिन बिगड़ती जा रही है. नये दुकानदार की नियुक्ति की मांग काठीकुंड : काठीकुंड प्रखंड के […]
विज्ञापन
विगत कुछ दिनों से संताल समेत पूरे राज्य में राशन-केरोसिन वितरण में गड़बड़ी की बात सामने आ रही है. इसे लेकर दुमका में भी झाविमो ने एक दिन पूर्व आदोलन चलाया है. मगर हालात सुधरने के बजाय दिन व दिन बिगड़ती जा रही है.
नये दुकानदार की नियुक्ति की मांग
काठीकुंड : काठीकुंड प्रखंड के बमनडीहा व हरला गांव के कार्डधारियों ने पीडीएस दुकानदार पर तीन महीने से अनाज नहीं देने का आरोप लगाया है. मंगलवार को कार्डधारियों ने पीडीएस दुकान में पहुंच कर हंगामा किया और डीलर को हटाने की भी मांग की है. कार्डधारी गोपाल मोहली, लालगुण बीबी,
फिलिप्सन बीबी, सुरु जमुनी मोहलिन, फलातून बीबी, जुलिखा बीबी, मालतो देवी, तेतरी देवी, कोहिनूर बीबी, खुगीया केटी आदि ने बताया कि उन्हें अक्टूबर माह से अब तक कुल तीन माह का राशन नहीं दिया गया है. वे सभी बेली लिहंता स्वयं सहायता समूह हरला के कार्डधारी हैं. कार्डधारियों ने पीडीएस दुकानदार को हटाकर गांव से ही नये दुकानदार को नियुक्त करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










