आंगनबाड़ी केंद्रों में रहे सामान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Dec 2013 4:47 AM
मेहरमा : मेहरमा प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की बैठक गुरुवार को हुई. इसकी अध्यक्षता प्रमुख शबनम देवी ने की. बीडीओ प्रदीप भगत ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर समान उपलब्ध रहना चाहिए. बच्चों को पौष्टिक आहार व टीएचआर वितरण में कोई कोताही नहीं बरतनी है. इसके अलावा टेबुल, कुर्सी केंद्र […]
मेहरमा : मेहरमा प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की बैठक गुरुवार को हुई. इसकी अध्यक्षता प्रमुख शबनम देवी ने की. बीडीओ प्रदीप भगत ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर समान उपलब्ध रहना चाहिए. बच्चों को पौष्टिक आहार व टीएचआर वितरण में कोई कोताही नहीं बरतनी है.
इसके अलावा टेबुल, कुर्सी केंद्र में हमेशा मौजूद रहना चाहिए. वहीं, बोरमा आंगनबाड़ी केंद्र को नियमित नहीं खोले जाने के मामले को पंसस सदस्यों ने बीडीओ से जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की. इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल से जुड़े मामलों को रखा गया. इस दौरान प्रशिक्षु बीडीओ राजीव कुमार, बीइइओ धीरेंद्र कुमार, राजेश कुमार, अर्चना कुमारी, रिंकु देवी, मुखिया शंभुपाथ यादव, धनंजय सिन्हा, जेइ अनिल कुमार, मनोज कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










