आज से हटेगा अतिक्रमण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Jan 2016 8:06 AM (IST)
विज्ञापन

दुकानदारों से की गयी अपने स्तर से अतिक्रमण हटा लेने की अपील दुमका : उपराजधानी दुमका के शहरी क्षेत्र को अतिक्रमण से मुक्त करने की कवायद बुधवार से आरंभ होगी. अनुमंडल पदाधिकारी जीशान अली ने कहा कि नगर के प्रमुख सड़क यथा टीन बाजार से वीर कुंवर सिंह चौक, नगर पर्षद चौक, वीर कुंवर सिंह […]
विज्ञापन
दुकानदारों से की गयी अपने स्तर से अतिक्रमण हटा लेने की अपील
दुमका : उपराजधानी दुमका के शहरी क्षेत्र को अतिक्रमण से मुक्त करने की कवायद बुधवार से आरंभ होगी. अनुमंडल पदाधिकारी जीशान अली ने कहा कि नगर के प्रमुख सड़क यथा टीन बाजार से वीर कुंवर सिंह चौक, नगर पर्षद चौक, वीर कुंवर सिंह चौक से थाना रोड, डीसी चौक से दुधानी चौक एवं टीन बाजार चौक से रेलवे स्टेशन दुमका तक दुकानदारों के द्वारा अवैध रूप से सड़क किनारे एवं नाली के उपर सामान रखकर सरकारी जमीन को अतिक्रमण कर लिया गया है.
जिस कारण यातायात बाधित होता है एवं जाम की स्थिति उत्पन्न होती है. इससे आने जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. ऐसे अतिक्रमण से कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है, जिस कारण विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है.
मंगलवार को इस संबंध में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से अतिक्रमण मुक्त करने के लिए सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा माइकिंग कर दुमका नगर के विभिन्न चौक चाराहों एवं सड़कों पर अपने स्तर से अतिक्रमण हटा लेनेकी अपील करते हुए प्रचार-प्रसार भी किया गया. दुमका नगर के प्रमुख सड़कों के किनारे एवं नाली के उपर अवैध रूप से किये गये अतिक्रमण को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराने के लिए 6 जनवरी से 8 जनवरी 2016 तक अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया जा रहा है.
इस कार्य के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी डॉ सुदेश कुमार को वरीय पदाधिकारी तथा दुमका के अंचलाधिकारी दुमका को प्रभारी पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है. अतिक्रमण हटाने के इस अभियान में पुलिस बल भी शामिल रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










