नहीं चालू हो सका दुमका में नेत्रहीन विद्यालय
दुमका : लगभग एक दशक से 60 लाख रुपये का भवन दुमका में बेकार पड़ा है. प्रमंडलीय मुख्यालय दुमका में नेत्रहीन विद्यालय संचालित करने के लिए अब तक कोई पहल दस साल में नहीं हो सकी है. इस आवासीय नेत्रहीन विद्यालय का प्रस्ताव अलग राज्य बनने के साथ ही वर्ष 2002 में बना था और […]
दुमका : लगभग एक दशक से 60 लाख रुपये का भवन दुमका में बेकार पड़ा है. प्रमंडलीय मुख्यालय दुमका में नेत्रहीन विद्यालय संचालित करने के लिए अब तक कोई पहल दस साल में नहीं हो सकी है.
इस आवासीय नेत्रहीन विद्यालय का प्रस्ताव अलग राज्य बनने के साथ ही वर्ष 2002 में बना था और वित्तीय वर्ष 2002-03 में 60 लाख 45 हजार रुपये की लागत से इसके लिए हिजला में भवन भी बनकर तैयार हो गया था. लेकिन इस भवन का उपयोग फिलवक्त समाज कल्याण विभाग साईकिल और ट्राईसाइकिल रखने के लिए गोदाम के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है.
भवन निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद उपेक्षित पड़े रहने से कई हिस्सों में दरारें दिखने लगी है. उंची-उंची झाडियां उग आई हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










