नहीं मिला है गेहूं बीज
जिला परिषद की बैठक में उठा मामला दुमका : दुमका जिले में रबी फसल के तहत किसानों को सहकारी लैंपस के जरिये गेहूं के बीज का वितरण अब तक सुनिश्चित नहीं हो पाया है. दुमका जिले में आवश्यकता के अनुरूप गेहूं बीज की आपूर्ति के लिए एसएफसीआइ रांची को डिमांड ड्राफ्ट भी भेजा जा चुका […]
जिला परिषद की बैठक में उठा मामला
दुमका : दुमका जिले में रबी फसल के तहत किसानों को सहकारी लैंपस के जरिये गेहूं के बीज का वितरण अब तक सुनिश्चित नहीं हो पाया है. दुमका जिले में आवश्यकता के अनुरूप गेहूं बीज की आपूर्ति के लिए एसएफसीआइ रांची को डिमांड ड्राफ्ट भी भेजा जा चुका है.
बावजूद इसके बीज की एक छटांक आपूर्ति नहीं हो सकी है. दुमका जिला सहकारिता विभाग ने एसएफसीआइ से 1000 क्वींटल गेहूं बीज उपलब्ध कराने की मांग की थी. शनिवार को जिला परिषद् की सहकारी स्थायी उप समिति की इस बैठक में अब तक गेहूं बीज की आपूर्ति नहीं हो पाने का मामला छाया रहा. लैंपस के प्रतिनिधियों ने शिकायत की कि सहकारी समितियों को समय पर बीज प्राप्त नहीं होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










