बाइक धोने पिता के साथ गया था मासूम : तालाब में डूबने से घर के इकलौते चिराग की मौत

Updated:
विज्ञापन

तालाब | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विश्वकर्मा पूजा के दिन मटिहानी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई, जहां 6 साल के मासूम की तालाब में डूबने से मौत हो गई. पिता के साथ बाइक धोने गया बच्चा खेलते-खेलते तालाब में गिर गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सरैयाहाट : थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव में विश्वकर्मा पूजा के दिन एक दर्दनाक हादसे में छह वर्षीय मासूम की तालाब में डूबने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान जागेश्वर सिंह के इकलौते पुत्र शक्ति सिंह के रूप में हुई है.

विज्ञापन
घर में रोते बिलखने परिजन,घर में लगी लोगों की भीड़ तालाब का | Prabhat Khabar Network
घर में रोते बिलखने परिजन,घर में लगी लोगों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

पिता के साथ बाइक धोने गया था मासूम

घटना के संबंध में बताया जाता है कि विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर जागेश्वर सिंह अपने पुत्र शक्ति को साथ लेकर तालाब पर बाइक धोने गये थे. वहां कई लोग अपनी-अपनी बाइक साफ करने में व्यस्त थे. इसी दौरान जागेश्वर सिंह भी बाइक धोने में लग गये.

घर पहुंचने पर पता चला बेटा साथ नहीं है

काम खत्म होने के बाद जागेश्वर सिंह घर लौट आये, लेकिन उन्हें इस बात का ध्यान नहीं रहा कि उनका बेटा उनके साथ नहीं लौटा है. घर पहुंचकर जब उन्होंने अपनी पत्नी से पूछा कि शक्ति घर आया है या नहीं, तो पत्नी ने बताया कि वह तो आपके साथ ही गया था. यह सुनते ही पिता के होश उड़ गये और वह आनन-फानन में तालाब की ओर दौड़े.

तालाब से बेहोशी की हालत में मिला बच्चा

काफी खोजबीन के बाद बच्चे को बेहोशी की हालत में तालाब से बाहर निकाला गया. इसके बाद उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराने का आग्रह किया

घटना की सूचना मिलते ही एसआई अनिल टुडू एवं विकेश मेहरा पुलिस बल के साथ मटिहानी पहुंचे. परिजनों एवं समाजसेवी पुरुषोत्तम सिंह की पहल पर पोस्टमार्टम नहीं कराने का आग्रह किया गया. परिजनों ने लिखित रूप से आवेदन देते हुए कहा कि बच्चा छोटा था और घटना में किसी का कोई दोष नहीं है.

इकलौते चिराग की मौत से गांव में मातम

घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मां और दादी बार-बार बेहोश हो जा रही थीं. बताया जाता है कि शक्ति अपने घर का इकलौता चिराग था और एक सप्ताह पहले ही उसका जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola