मंत्री डॉ लोइस पहुंची दुमका, विद्युत आपूर्ति की ली जानकारी

Published at :29 Jun 2015 8:52 AM (IST)
विज्ञापन
मंत्री डॉ लोइस पहुंची दुमका, विद्युत आपूर्ति की ली जानकारी

दुमका : समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी रविवार शाम दुमका पहुंची. दुमका पहुंच कर उन्होंने विद्युत विभाग के महाप्रबंधक (संचरण) को बुलाकर दुमका जिले के मदनपुर-घड़भंगा में बन रहे 220/132 केवी क्षमता वाले पावर ग्रिड स्टेशन के निर्माण तथा विद्युत आपूर्ति की स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने बचे हुए कार्यो को जल्द से जल्द […]

विज्ञापन
दुमका : समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी रविवार शाम दुमका पहुंची. दुमका पहुंच कर उन्होंने विद्युत विभाग के महाप्रबंधक (संचरण) को बुलाकर दुमका जिले के मदनपुर-घड़भंगा में बन रहे 220/132 केवी क्षमता वाले पावर ग्रिड स्टेशन के निर्माण तथा विद्युत आपूर्ति की स्थिति की जानकारी ली.
उन्होंने बचे हुए कार्यो को जल्द से जल्द पूरा करने का आदेश दिया. बारिश के कारण पिछले तीन चार दिनों से कार्य प्रभावित होने की जानकारी जीएम ने दी. हालांकि उन्होंने समय सीमा के अंदर कार्य पूरा करने की बात भी कही. उन्होंने कहा कि 2-3 दिनों में कार्य पूरा कर लिया जायेगा, जिसके बाद पूरे संताल परगना में बिजली की समस्या का समाधान हो जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola