खबरें अदालत की// क्राईम// सहायक अभियंता के साथ मारपीट के मामले में दो नामजद पर प्राथमिकी

Published at :23 May 2015 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
खबरें अदालत की// क्राईम// सहायक अभियंता के साथ मारपीट के मामले में दो नामजद पर प्राथमिकी

प्रतिनिधि, दुमका कोर्टशहर के डंगालपाड़ा हिजला रोड में सुबीर कुमार दास अधिवक्ता के मकान में किराये पर रहने वाले एनआरईपी के सहायक अभियंता नंदलाल सिंह ने शुक्रवार की रात हुई मारपीट की घटना को लेकर सांतनु कुमार मिश्रा और हिमांशु शेखर मिश्रा के विरूद्ध नगर थाना में भादवि की धारा 341, 323, 324, 385, 387, […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमका कोर्टशहर के डंगालपाड़ा हिजला रोड में सुबीर कुमार दास अधिवक्ता के मकान में किराये पर रहने वाले एनआरईपी के सहायक अभियंता नंदलाल सिंह ने शुक्रवार की रात हुई मारपीट की घटना को लेकर सांतनु कुमार मिश्रा और हिमांशु शेखर मिश्रा के विरूद्ध नगर थाना में भादवि की धारा 341, 323, 324, 385, 387, 379, 504, 506 एवं 34 के तहत मामला दर्ज कराया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि दोनों आरोपी उनके घर पर आकर केंदुआ पंचायत नरेगा योजना में योजना संख्या 16/10-11 एवं योजना 28/9-10 के मापी पुस्तिका में हस्ताक्षर करने का दवाब देने लगे और मना करने पर गाली-गलौज देते हुए पिस्तौल दिखाकर जबरन हस्ताक्षर करने के लिए कहने लगे और बोले कि ऐसा नहीं करने पर सरैयाहाट में पकड़कर जिंदा जला देंगे. उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि पाकेट में रखा तीन हजार रूपया छीन लिया तथा पिस्तौल के कुंदा से मारकर घायल कर दिया. हल्ला होने पर अगल बगल के लोग जमा होने तो दोनों भाग खड़े हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola